फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 1700 टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण पोटली, डीएम ने 50 मरीजों को किया वितरित

बलिया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 50 टीबी मरीजों को अपने हाथों से पोषण पोटली वितरित करते हुए नियमित इलाज और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। मरीजों को बीमारी से घबराने के बजाय समय पर जांच कराकर नियमित दवा और संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1700 टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पोषण पोटली में प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के रूप में राजमा, भुना चना, गुड़, चने का सत्तू और प्रोटीनेक्स पाउडर शामिल किया गया है। कहा कि पौष्टिक भोजन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे टीबी के उपचार में तेजी से लाभ मिलता है। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बलिया जनपद ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान विकासखंड हनुमानगंज और शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक टीबी मरीज चिह्नित किए गए। वहीं जिले के 592 हाई-रिस्क गांवों में हैंड-हेल्ड एक्सरे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग कर लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीबी मरीजों की पहचान और उपचार कर रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि लगातार खांसी, वजन कम होना या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें