फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के नए नियम के समर्थन में उतरा प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के समर्थन में मंगलवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने भीम आर्मी तथा अन्य संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरना के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कों सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी के नए नियम को वापस लिया गया तो आंदोलन और तेज होगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य कहा की संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भारत के संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवीय गरिमा में अटूट विश्वास रखने वाले नागरिक हैं। यूजीसी द्वारा लागू किए गए उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम, 2026 का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ वर्गों एवं राजनीतिक शक्तियों द्वारा भ्रामक तथ्यों और गलत आंकड़ों के माध्यम से यूजीसी के इन न्यायसंगत नियमों को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यह न केवल असंवैधानिक है बल्कि सामाजिक न्याय के विरुद्ध एक साजिश भी है। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी के नए नियमों को किसी भी दबाव में वापस लिया जाता है तो प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद एवं एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिलाओं एवं दिव्यांग समाज के साथ मिलकर देशव्यापी आंदोलन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर परिषद के मुकेश कुमार मौर्य, धर्मेंद्र कुमार,अभय प्रकाश, अमित मौर्य तथा रत्नाकर मौर्य और भीमा आर्मी के राधेश्याम पासवान समेत अनेक एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें