फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा का बहराइच में स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुल्दीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रही सिख सामाजिक न्याय यात्रा का जनपद में जोरदार स्वागत किया गया। लखीमपुर से पहुंची यात्रा का गिरजापुरी बैराज पर पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक रमेश गौतम समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद करिकोट, आजमगढ़ पुरवा, रमपुरवा मटेही और बड़खड़िया में गोष्ठियां आयोजित हुईं, जहां सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भुल्लर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार धर्म के नाम पर समाज में विभाजन कर रही है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने देश के लिए हमेशा कुर्बानी दी है और किसानों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों और कामगारों के लिए ठोस काम नहीं कर रही है। उन्होंने आगामी छह जून को लखनऊ में होने वाले समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। साथ ही अखिलेश यादव को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, शब्बीर वाल्मीकि, जफर उल्ला खान, अनिल कुमार यादव, सुनील यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें