फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त, नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

नववर्ष के अवसर पर भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बढ़ने वाले भारतीय पर्यटकों और आमजन के आवागमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। संयुक्त गश्त में सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित कटियार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित एसएसबी और पुलिस बल के बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे। टीम द्वारा , राष्ट्रीय राजमार्ग 927, भारत नेपाल सीमा,रुपईडीहा क्षेत्र के स्टेशन रोड, माल गोदाम रोड, बजाजा मार्केट, रोडवेज डिपो, नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई तथा लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि नववर्ष के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस और एसएसबी आपसी समन्वय के साथ लगातार गश्त कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें