फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Nepal Crisis: तीसरे दिन भी सुलग रहा नेपाल, अब शांति बहाली की तरफ बढ़े युवा प्रदर्शनकारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा प्रर्दशनकरियों के द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के आज तीसरे दिन भी नेपाल सुलग रहा है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा की गई तोड़फोड़ और आगजनी नेपाल के लिए एक काला अध्याय की तरह साबित होगा। हालांकि युवा प्रदर्शनकारी अब शांति बहाली की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच बुधवार को भारत- नेपाल सीमा सील होने के बावजूद नेपाल में फंसे भारतीयों को सीमा पार कराया गया, ऐसे ही नेपाल के जो लोग भारतीय क्षेत्र में फंसे थे। उन्हें भी नेपाल जाने की इजाजत दी गई है। आंखों से देखा दहशत का मंजर नेपाल में अपने रिश्तेदार के यहां गए सीतापुर के अमरनाथ ने बीपी चौके पर हुए प्रदर्शन व तोड़फोड़ को अपनी आंखों से देखा। इस मंजर को उन्होंने अपने मोबाइल में कैद भी कर लिया। जिसे उन्होंने देते हुए बताया कि ऐसे हालात उन्होंने कभी भी नहीं देखा। वहां रोज सड़कों पर दिखने वाली पुलिस भाग चुकी थी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान किसी ने भी किसी का नुकसान नहीं किया, केवल सरकारी संपत्ति को ही नुकसान पहुंचाया। यही हाल बहराइच के नवाब ने भी बताया। उन्होंने भी कुछ वीडियों देते हुए बताया कि यह मंजर भयानक था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें