फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा माही मिश्रा बनीं एक दिन की कोतवाल

ishwar ashish Updated Tue, 30 Sep 2025 02:07 PM IST

मिशन शक्ति योजना 5.0 के अंतर्गत सोमवार को आदर्श थाना रुपईडीहा में सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 7 की छात्रा माही मिश्रा को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। छात्रा माही मिश्रा ने थाना पहुँचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित उप निरीक्षकों को उनके निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अनूठा प्रयास देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक दीक्षा पटेल ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को बताया कि राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन 101, आपातकालीन पुलिस 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्डलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु 102 और वूमेन पावर लाइन 1090 की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, महिला आरक्षी उर्मिला सिंह, नीलम यादव, पूजा गौड़, मुख्य आरक्षी स्वतंत्र सिंह, विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें