ताजा मामला आज शाम 4.30 बजे का है गिरिजापुरी पेट्रोलपंप से सुजौली जाने वाले मुख्य मार्ग का है, जहां जमुनिहा मोड़ बदलू चौराहे के निकट जंगल के बीच सड़क पर टस्कर हाथी अचानक एक बाइक के सामने आ गया। बिछिया निवासी सुजीत निषाद अपने चाचा राजकुमार लाला के साथ बाइक से सुजौली की ओर जा रहे थे तभी बाइक के सामने अचानक टस्कर निकल पड़ा जिससे बाइकसवार दोनों व्यक्ति बाइक छोड़कर वहां से जान बचाकर भाग निकले। टस्कर करीब 10 मिनट तक बाइक के पास ही खड़ा रहा इस दौरान सड़क पर गन्ने के ट्रक से गिरे गन्ने को सूंड में लपेट कर खाने लगा। इस दौरान राहगीरों का भारी जाम लग गया। घटनास्थल से 100 मीटर पेट्रोलिंग पर मौजूद रेंजर कतर्नियाघाट आशीष गौंड व डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन व न्यूज़ संस्था के राजा हसन मौके पर बाइकसवार को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान गाड़ी का सायरन बजाया और गोले पटाखे दागे गए जिस पर हाथी फौरन गन्ने को सूंड से लपेटकर जंगल में चला गया जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। मौके पर वन विभाग की टीम तैनात है राहगीरों को सतर्क किया जा रहा है।