यूपी में बहराइच में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रूपईडीहा में माता सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज सिंह एवं विद्यालय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने विधि-विधान से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के भैया-बहनों के साथ आचार्य एवं दीदीजी द्वारा हवन में आहुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 87 भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया, जबकि 49 भैया-बहनों का विद्यालय में नवीन प्रवेश हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समस्त भैया-बहन तथा संस्कार कराने वाले भैया-बहनों की माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से नेपाल राष्ट्र के शारीरिक प्रमुख विकुल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए शिक्षा व संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर, रूपईडीहा नगर पंचायत के राम जानकी वार्ड स्थित गायत्री मंदिर में भी बसंत पंचमी के अवसर पर विधि-विधान से माता गायत्री की पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा संपन्न कराने का कार्य जगदंबा पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देव शंकर शुक्ला (संस्थापक) द्वारा किया गया। इस धार्मिक आयोजन में वीरेंद्र शुक्ला, किशोरी विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश, नरेश पारस मिश्रा, बृजनरेश श्रीवास्तव, विमल त्रिपाठी, मीना शर्मा, माया उपाध्याय, पार्वती देवी, निर्मला गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, रागनी कौशल, मिथिलेश गुप्ता, संतोष शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम में हवन, दीप प्रज्वलन एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई।