फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव को लेकर 3 से 5 मार्च तक बहराइच में रुपईडीहा सीमा रहेगी बंद

बहराइच में पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा 3 मार्च से 5 मार्च तक बंद रहेगी। सीमा बंदी की सूचना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रुपईडीहा बाजार में नेपाली ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इसी क्रम में रुपईडीहा सीमा चौकी पर सशस्त्र सीमा बल के आईजी रतन संजय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवागमन करने वाले नागरिकों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र और नो मेंस लैंड का भी भ्रमण किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट गंगा सिंह उदावत तथा सहायक कमांडेंट शिवम कुमार भी उपस्थित रहे। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की जांच सीसीटीवी कैमरों, स्कैनर, डॉग स्क्वायड और फेस रीडिंग कैमरों के माध्यम से की जा रही है। परिचय पत्रों के साथ-साथ चेहरे का मिलान कर सघन जांच की व्यवस्था लागू है। मुख्य मार्गों के अतिरिक्त पगडंडियों और अन्य वैकल्पिक रास्तों पर भी आउट पोस्ट के माध्यम से एसएसबी जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमा बंदी के दौरान भी आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के आवागमन पर मानवीय आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें