फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कलश यात्रा: बहराइच से कोटवाधाम पहुंची कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बहराइच जनपद के जरवल थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव से निकली कलश यात्रा बुधवार दोपहर को कोटवाधाम पहुंची। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। कोटवाधाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। यह कलश यात्रा लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करके कोटवाधाम पहुंची जिसमें महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की बड़ी संख्या देखने को मिली। कोटवाधाम निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के यहां 18 फरवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके उपलक्ष्य में यह कलश यात्रा पवित्र सरोवर से जल लेने के लिए निकाली गई थी। कलश यात्रा में सभी श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण किए हुए थे और सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते कोटवाधाम पहुंचे। यात्रा के स्वागत में पीठाधीश्वर पंडित जय नारायण शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि दुर्गेश दीक्षित, प्रेम वर्मा, बाजपेई मनीष यादव, अंशु श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें