यूपी में बहराइच में तराई में मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदल गया। सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं निकला। घने कोहरा से दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। रोडवेज बसों के साथ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे तराई के लोग ठिठुरने कांपने को मजबूर रहे।