फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग बालिका का रेस्क्यू, नेपाली युवक गिरफ्तार

बहराइच के रुपईडीहा में मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसएसबी ने एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू किया है। एक नेपाली संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। टीम को सूचना थी कि बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद से लापता एक नाबालिग बालिका को एक नेपाली युवक द्वारा नेपाल से भारत लाया जा सकता है। सूचना पर आईसीपी रुपईडीहा स्थित पैसेंजर टर्मिनल पर नेपाल के बुटवल से दिल्ली आ रही बस की जांच की गई। जांच के दौरान एक नाबालिग बालिका संदिग्ध अवस्था में एक नेपाली युवक के साथ पाई गई। पूछताछ में बालिका की पहचान आराधना यादव (15 वर्ष), पुत्री उमाशंकर राय, निवासी ग्राम रैपुर, पोस्ट दुबाहा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई। इसके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था। साथ मौजूद युवक की पहचान सुशांत राना (19 वर्ष), पुत्र दल बहादुर, निवासी मुसिकोट नगर पालिका वार्ड संख्या 03, जिला गुल्मी, नेपाल के रूप में हुई। इसने नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। दोनों को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना रुपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें