फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में डीएम ने मुसाफिरों को बांटा कंबल

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 05:52 PM IST

बहराइच में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को देर रात्रि नगर क्षेत्र का भ्रमण कर नगर क्षेत्र में जलाये गये अलावों को देखा तथा इस दौरान मरीमाता मन्दिर, रोडवेज़, महर्षि बलार्क चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन तथा घण्टाघर चौराहे पर गरीब मुसाफिरों, रिक्शा चालकों, जरूरतमंदो को कम्बल ओढ़ाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में अलाव प्वाईन्ट्स को बढ़ा दिया जाय। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अनिरूद्ध कुमार यादव व नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें