फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में चीनी व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

यूपी में बहराइच में पुलिस ने मंगलवार की तड़के मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथियों विजय यादव और धर्मेश की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरा चीनी व्यापारी से लूट के मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ पयागपुर इलाके में हुजूरपुर से पयागपुर के बीच हुई। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान इकौना निवासी अमरेश के रूप में हुई। इसके पास से 65 हजार की नकदी एवं अवैध असलहा बरामद हुआ है। 11 जून को चीनी व्यापारी जितेंद्र अग्रवाल के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर उनसे लूट की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें