फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में आधी रात पुलिस से हुआ बदमाशों का सामना, पैर में गोली लगने से एक घायल

यूपी के बहराइच में सोमवार की रात हुजूरपुर-कैसरगंज बार्डर पर बदमाशों का सामना एसओजी और कैसरगंज थाना पुलिस से हो गया। रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसके अन्य साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की तलाश जारी है। सीओ कैसरगंज रवि खोखर ने बताया कि जिले में ड्रोन उड़ने और चोरों के आने की अफवाह की वजह से एसओजी और पुलिस टीमें रातभर क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। इसी बीच रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे सराय कनहर गांव की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ से कुछ लोग आते दिखे। टीम ने उनको आवाज देकर रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दो चक्र फायरिंग की। इसमें दाहिने पैर में गोली लगने से बदमाश मुल्कराज पुत्र श्याम बिहारी, निवासी रायपुर, थाना बौडी, जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके अन्य साथी भाग निकले। मुल्कराज के पास से तमंचा और नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें