फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 24 बीघा सरकारी भूमि कराई गई कब्जा मुक्त

बहराइच में नानपारा तहसील क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. दायरे में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए लगभग 24 बीघा (1.863 हेक्टेयर) सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई। एसडीएम ने जानकारी दी कि कुल 366 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अब तक 212 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नो मैंस लैंड पर वर्तमान में कोई अतिक्रमण नहीं है। शेष 118 प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं, जिन पर न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों पर राजस्व अभिलेखों के अनुसार सीमांकन कराया गया और तत्पश्चात अवैध निर्माण व कब्जे हटाए गए। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए कि सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा और जहां भी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीमा क्षेत्र के केवलपुर, गोकुलपुर, रंजीवोझा, पचपकड़ी सहित दर्जनों गांवों में भी निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया, वहां कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया गया तथा स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से भू-माफियाओं में खलबली मची हुई है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुव्यवस्था स्थापित होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें