बहराइच में होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी ने रुपईडीहा स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, लकड़ी की व्यवस्था तथा दहन के समय सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। तहसीलदार ने होली कमेटी के अनिल अग्रवाल से व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि होलिका दहन स्थल पर सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर रतन अग्रवाल, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।