फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश का आनंद लेने के लिए युवा और बच्चे घरों से बाहर निकल आए। कई जगह बच्चों ने बारिश में भीगकर खेलकूद किया, जबकि युवाओं ने भी बारिश का जमकर आनंद लिया। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। रोडवेज मार्ग, तिकोनी बाग चौराहा, चौक बाजार, बड़ीहाट मोहल्ला, मेडिकल कॉलेज के सामने समेत कई सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में धीमी गति से चलते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर होने से ऐसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने नगर प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें