फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2026 04:38 PM IST

बागपत के सूजरा गांव में खेत से घास लेने जा रही 23 वर्षीय सना की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सना सुबह परिवार के साथ खेत में काम करने गई थी। घर पर घास रखकर वह दोबारा रेलवे लाइन पार कर खेत की ओर जा रही थी, तभी बड़ौत की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सना ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसका एक वर्ष का बेटा भी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें