बागपत के डोला गांव के किसान चंद्रबोस ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कई महीनों से आरसी जारी होने के बाद अमीन और अधिकारी लोन चुकाने का दबाव बना रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी अमीन और चपरासी ने किसान के साथ अभद्रता की थी। इसी से परेशान होकर चंदरवोस ने रात को खाना खाया और डोला सराय मार्ग की ओर चले गए। वहीं जाकर उन्होंने किसी समय देवता के थान में खड़े पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।