बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल मे बाल दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों के रूप में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, फ़िल्म इंडिया मे श्री देवी और अनिल कपूर की भूमिका मे शिक्षकों ने गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया बाल दिवस मे इस बार शिक्षकों को विद्यार्थियों के रूप में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराया गया और विद्यार्थियों को निर्णायक मंडल के रूप में शामिल किया गया।