फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझे मामले: बागपत कोर्ट में लगी लोक अदालत, आम जनता को मिली बड़ी राहत, विभिन्न समस्याओं का हुआ निस्तारण

डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Sep 2025 01:49 PM IST

बागपत कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। अदालत में बाइक चालान, बैंकों से जुड़े ऋण विवाद, और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जुर्मानों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए लोगों की समस्याओं का तत्काल और समझौते के माध्यम से समाधान किया। लोक अदालत में आने वाले अधिकतर मामलों में जुर्माना आधा किया गया और कई मामलों में समझौते से समाधान भी निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता को त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। साथ ही, इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें