बागपत जनपद में बिनौली के श्री दिगंबर जैन सकल समाज बड़ा मंदिर बिनौली के तत्वाधन में बृहस्पतिवार को भगवान महावीर स्वामी जयंती के अवसर जैन समाज के लोगों ने हाथों में जैन स्वेताम्बर ध्वज ओर महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर गांव प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी मेन बाजार, बस स्टैंड, बड़ौत मेरठ मार्ग से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई।