गाजियाबाद मे अधिवक्ताओं के साथ लाठीचार्ज व मारपीट के विरोध मे बागपत के अधिवक्ताओ ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम बागपत कलेक्ट्रेट प्रभारी भावना सिंह को ज्ञापन दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज नेन व माहमंत्री कपिल उर्फ कल्याण सिंह ने बताया सोमवार को जिला बार एसोसिएशन बागपत के अधिवक्ताओ की चौधरी चरण सिंह सभागार मे बैठक हुई, जिसमे साथी अधिवक्ता जसविंद्र तोमर के पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो जाने के कारण हाइवे पर जाम लगाने का निर्यण रद कर दिया गया। कचहरी से जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यलय मे बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी भावना सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया इस दौरान अधिवक्ताओ ने कहा अधिवक्ताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन चलती रहेगी, जब तक 29 अक्टूबर को गाजियाबाद मे अधिवक्ताओं के साथ लाठीचार्ज के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना चलता रहेगा।