फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रटौल में अदा हुई ईद की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

बागपत के रटौल में ईद उल अजहा की नमाज शाही ईदगाह में सुबह साढ़े छह बजे अदा की गई। नमाज के बाद देश में सुख-शांति और भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। मौलाना इंतजार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी खुले स्थान पर न करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कुर्बानी के अवशेष इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी। ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। खेकड़ा क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर की ओर से नमाजियों पर फूल बरसाए गए। लोगों के लिए पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें