फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में श्री खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Apr 2025 06:51 PM IST

बागपत शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल द्वारा शुक्रवार को संकीर्तन हुआ। रात भर बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया गया। जागरण में मंडली ने श्रद्धालुओं को खाटू श्याम के भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जागरण का शुभारंभ सोनीपत धाम के प्रधान राकेश मित्तल व श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सारे गामा के विजेता एवं भजन सम्राट सुमित सैनी ने बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत किए।अयोध्या धाम से आई बंकू सिस्टर्स ने भी खाटू श्याम के भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी। जागरण में भजन गायकों और संगीत ग्रुप ने अपनी धुनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तेजी ब्रदर्स ने भजन सुनांदे ने, तैनू रोज रिझांदे ने बाबा श्याम मेहर करी आदि भजन सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें