फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के बीच भाजपा विधायक का विवादित बयान, बागपत में मंच से कह डाली ये बात

कांवड़ यात्रा के बीच बागपत पहुंचे लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गुर्जर ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 'योगीराज में जिहादियों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर बोलते हुए कहा कि जो शिवभक्तों पर बोलेगा, उसे शंकर का त्रिनेत्र भस्म कर देगा।' विधायक ने दावा किया कि जल्द ही 'देश के सभी मौलाना हिंदू धर्म में वापसी करेंगे” और “एक दिन ऐसा आएगा जब मौलाना मदनी खुद फतवा देगा कि जिहादियों का सर कलम कर दिया जाए।' श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर सियासी हलचल मच गई है। लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बागपत में एक कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें