बागपत के विकास भवन में ग्राम पंचायत सचिवों, प्रधानों और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर करीब दो घंटे तक तीखी नोंकझोंक और हंगामा हुआ। वार्ता के बाद सचिवों ने कुछ प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने पर सहमति जताई, जबकि सीडीओ ने लंबित वेतन जारी करने और विशेष प्रतिकूल प्रविष्टियां निरस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सचिवों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।