बागपत के बड़ौत स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में महिलाओं को समूह गठन, उसके कार्य, नियम और शर्तों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना रहा, ताकि वे समूह बनाकर रोजगार के नए अवसर विकसित कर सकें।