बागपत बाईपास स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार को गैस सिलिंडर को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले एक सप्ताह से सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार के नियमों के तहत भी उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में संबंधित अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हंगामे के चलते कुछ देर के लिए एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार कर जल्द गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की।