राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन कस्बे के विद्या भवन स्कूल से शुरू होकर पुलिस चौकी चौराहा बड़ा बाजार छोटा बाजार गांधी प्याऊ पांडव चौक, यादव चौक, बाल्मीकि चौक और रेलवे रोड का भ्रमण कर वापस विद्या भवन स्कूल में पहुंचकर संपन्न हुआ।