फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कुर्डी में समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का धरना शुरू

छपरौली क्षेत्र के कुर्डी गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के तत्वावधान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। धरने का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने किया। धरने के दौरान ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या, गांव की जर्जर सड़कों और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धरने में आशीष वशिष्ठ (जिला अध्यक्ष बागपत), इंतजार अल्वी, महबूब मलिक (जिला उपाध्यक्ष), ललित त्यागी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) और सौरभ त्यागी समेत संगठन के कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें