शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूसरी शादी के लिए बरात लेकर जा रहे दूल्हे के घर उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। महिला ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बरात को रुकवा दिया। पुलिस दूल्हे के पिता और पहली पत्नी को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। वहीं हंगामा होने पर बराती फरार हो गए।