फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रमाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कार लूट का आरोपी दबोचा

डिंपल सिरोही Updated Wed, 08 Oct 2025 01:32 PM IST

बागपत के थाना रमाला क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार की रात को मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी के दौरान पुलिस ने 25हजार के ईनामी एक बदमाश रीतिक उर्फ गोविंद को घायल अवस्था में दबोच लिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश 5 सितंबर कोई हुई कार लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बदमाश पर 25हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। जानकारी के मुताबिक जिवाना टोल प्लाजा पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बरवाला गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस बरवाला गेट पर पहुंची, पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति बरवाला मार्ग की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बाईं पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही धर दबोचा गया। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश 25हजार रूपए का ईनामी रीतिक उर्फ गोविंद निवासी हिलवाडी है। आरोपी रितिक उर्फ गोविंद का पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वही मोबाइल है, जिसे बदमाश ने 5सितंबर को अमित चोपड़ा निवासी कुरूक्षेत्र से जिवानी कंडेरा मार्ग पर कार लूट की वारदात में छीना था।लूट में शामिल एक बदमाश सतेन्द्र निवासी अलीगढ को कार बरामद कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना रमाला पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें