बागपत जनपद में यूनाइटेड मेडिकयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रियासत अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बागपत कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। इस दौरान जिले में बढ़ती बाल मजदूरी, बाल भिक्षा, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, तथा बेरोजगार परिवारों को भत्ता दिए जाने जैसी अहम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।