बागपत के दोघट कस्बे में पहुंचे किसान नेता नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को मिली धमकी के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जयंत को दी गई धमकी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान नरेश टिकैत ने गैस किल्लत को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि देश में “आपात जैसे हालात” बन गए हैं। उन्होंने लोगों से गैस का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों के इस्तेमाल की सलाह देते हुए गैस की कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त लगाम लगाने की मांग की।