बागपत में रटौल थानाक्षेत्र के लहचौड़ा गांव में एक काॅस्मेटिक की दुकान की छत गिरने से मां-बेटी घायल हो गई। वहीं हजारों का समान दबकर खराब हो गया। लहचौड़ा निवासी विमलेश पत्नी हीरालाल गांव में ही काॅस्मेटिक की दुकान चलाती है। मंगलवार की सुबह विमलेश और उसकी बेटी गोल्डी दुकान की सफाई कर रही थी। तभी अचानक दुकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी जिसमे मां और बेटी दोनों दब गई, वहीं पड़ोसी अंकित, हर्ष वह विमला देवी ने आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे और मलबे में दबी मां बेटी को बाहर निकाला इसके अलावा उपचार के लिए निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया दुकान की छत गिरने से दुकान मे रखा। लगभग 60 हजार रुपये का समान दबकर खराब हो गया, जिससे पीड़ित परिवार सदमे मे है। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित के नुकसान की उच्च अधिकारियों से मांग की है।