बागपत जनपद के छपरौली कस्बे में स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को किसान ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद राजकुमार संगवन ने किया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आंखों की जांच, बीपी, शुगर, कैल्शियम की कमी व निशुल्क एक्स-रे किया गया। सांसद राजकुमार संगवन ने विद्या मंदिर प्रांगण में स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर आरएलडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।