फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: टीकरी में महिला सफाई कर्मी व सुपरवाइजर के साथ हुई अभद्रता,मारपीट

डिंपल सिरोही Updated Wed, 20 Aug 2025 01:28 PM IST

बागपत जनपद के दोघट में टीकरी नगर पंचायत में मंगलवार को महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्रता व सुपरवाइजर के साथ दो व्यक्ति द्वारा मारपीट के मामले में सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत पर धरना देकर बैठक गए। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। मंगलवार को टीकरी नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मचारी गीता पत्नी सजंय के साथ कस्बे के एक व्यक्ति जोगिंद्र द्वारा अभद्रता की गई। जिसके विरोध में सफाई कमर्चारियों के सुपरवाइजर गौरव राठी ने जोगिंद्र से जाकर कारण पूछा तो उसके भाई बबलू ने सुपरवाइजर गौरव के साथ लोहे की रॉड हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने गौरव को मेडिकल के लिए टीकरी सीएचसी पर भेजा। कर्मचारियों ने मामले की थाने पर शिकायत की,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर काम की हड़ताल कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर गीता,कोमल,गौरव राठी,संजीव कुमार, अमित कुमार,सोराज सिंह,मोहित कुमार, कपिल,राममेहर, रूपेश,रोहित,पवन आदि मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी/बागपत एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें