दिल्ली के नांगलोई निवासी विपिन और किशोर बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। बागपत सोनीपत पुल के पास बाइक के आगे कुत्ता आने से बाइक एक वाहन से टकरा गई। दोनों घायल हो गए। सोनीपत के बाघडू निवासी जगदीश अपने साथी रविन्द्र के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। बड़ौत के पास कार से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। सोनीपत निवासी मोहित पैर जलने से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।