सुनहेड़ा गांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल अजय पवार की हत्या के मामले में हेड कांस्टेबल के तुगाना गांव निवासी ससुर देवेंद्र सिंह चौहान ने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर बताया कि अजय पवार के घर के बाहर कुछ संदिग्ध लोग चक्कर लगा रहे हैंl इससे अजय के परिजनों को जान का खतरा बना हुआ हैl कहां की पुलिस भी गांव में पहुंचकर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैl वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है l उन्होंने कोतवाली प्रभारी से संदिग्धों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की हैl