बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से चंदायन गांव का कम्पोजिट विद्यालय तालाब में तब्दील हो गया है। स्कूल प्रांगण में कई फीट बारिश का पानी जमा हैं। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों को स्कूल में जाने में काफी परेशानियां हुईं। बच्चे अपने हाथों में जूते-चप्पल लेकर स्कूल भवन में पहुचे। इंचार्ज प्रधानअध्यापक अतुल शर्मा ने बताया कि स्कूल में 198 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल प्रांगण बारिश से जलभराव होने करीब 60 बच्चे स्कूल नही आए। स्कूल में दो कक्ष जर्जर भी हैं। उन्होंने बताया कई वर्षों से बारिश के मौसम में स्कूल प्रांगण में जलभराव हो जाता हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान और विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर स्कूल परिसर का भराव कराने की मांग की लेकिन अब तक कुछ नही हुआ।