बागपत में लव जिहाद के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसका गला दबाने की भी कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना राष्ट्र वंदना चौक पर हुई, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध स्वरूप पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सादी वर्दी में पुलिसकर्मी ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।