फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पूजा करने जा रही बुजुर्ग महिला को सांड ने पांच फीट उछालकर पटका, घायल, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई ये गुहार

बागपत में रटौल थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पूजा के लिए जा रही एक बुज़ुर्ग महिला पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। राजकली पत्नी महेन्द्र, गांव के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रही थीं, तभी पीछे से दौड़ते हुए आए सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह लगभग पांच फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को देख मंदिर के पास मौजूद ग्रामीण और श्रद्धालु तुरंत दौड़े और सांड को वहां से भगाकर महिला की मदद की। परिजनों को सूचना दी गई और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव के शर्मानंद शर्मा, विनोद और मुकेश ने बताया कि यह वही आवारा सांड है जिसने पिछले एक महीने में करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया है। गांव में लोग अब घर से बाहर निकलते समय लाठी-डंडा लेकर चलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, गांव में बंदरों का भी जबरदस्त आतंक है। बच्चों और बड़ों पर बंदरों द्वारा हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों से सांड और बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। लोगों ने अब जिला अधिकारी से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें