बागपत के गोरीपुर जवाहरनगर में रंग-बिरंगी रोशनी से सजी आकर्षक कांवड़ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। महाकाल की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। यहां डीजे पर कलाकारों और कांवड़ियों ने खूब डांस किया।