बागपत के रटौल में ऐसी भयावह घटना घटी कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। यहां गली के आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। अपने भाई के साथ बाहर निकले तीन साल के मासूम को सड़कछाप कुत्तों ने घेर लिया और घसीटकर ले गए। बाद में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया।