फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टोलकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर नेशनल हाईवे पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल का मामला, टोलकर्मी के माफी मांगने पर शांत हुए कार्यकर्ता
विज्ञापन

फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल के कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। साथ ही धरना देकर बैठ गए। वहां पहुंचे तहसीलदार बड़ौत और पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। वहीं अभद्रता करने वाले टोलकर्मी ने माफी भी मांगी।
विज्ञापन

जिवाना टोल पर हंगामा करने पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम कुछ कार्यकर्ता टोल से गुजर रहे थे, तभी टोलकर्मी ने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता कर दी। इससे क्षुब्ध होकर नारेबाजी कर धरना दिया गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अभद्रता करने वाले टोलकर्मी ने वहां आकर माफी मांगी। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों के लिए टोल-फ्री कराने, सरकार से गन्ना मूल्य घोषित कराने, समय से गन्ना भुगतान करने, तौल केंद्र पर घटतौली बंद करने, दोघट कस्बे में साफ-सफाई कराने समेत पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार अतुल रघुवंशी को सौंपा। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा, सुधीर, राहुल तोमर, प्रमोद ठेकेदार, शिवा तोमर, अंकुर तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें