फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी में प्रभात और खो-खो में निधि की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो- सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में प्रभात की टीम ने प्रियांशु की टीम को 21-17 से हराया। बालिका वर्ग में जिज्ञासा की टीम ने जोया की टीम को 21-15 से हराया। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में कुणाल की टीम ने कार्तिक की टीम को 21-18 से हराया। बालिका वर्ग में पलक की टीम ने आयुषी की टीम को 21-12 से हराया। सीनियर बालिका वर्ग खो-खो में निधि की टीम ने शकीला की टीम को पांच अंक से हराया। जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में गौरी की टीम ने कनिष्का की टीम को तीन अंक से हराया। सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल के मैच में वंश तोमर की टीम ने शिवम की टीम को 25-20 से हराया। जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल में उज्ज्वल की टीम ने आशु की टीम को 25-18 से पराजित किया। इस दौरान प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सचिव रवि पंवार, प्राचार्य डॉ़ राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें