बरदह गांव में बृहस्पतिवार की भरी दोपहरी में घनी आबादी के बीच घर के अंदर अकबरी (38) पत्नी ताहिर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा था। स्कूल से घर लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।