फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल;VIDEO

आजमगढ़ जिले में अवैध असलहों और हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद समय-समय पर हर्ष फायरिंग के वीडियो सामने आने से पुलिस कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक का अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का निवासी अभिनव सिंह उर्फ मंटू है। वीडियो में युवक खुलेआम अवैध असलहे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें